डीपीपीएस और बिशप जानसन अकादमी की खिताबी जीत

PRAYAGRAJ NEWS: डीपी पब्लिक स्कूल और बिशप जानसन अकादमी ने कॉग्निविस्टा क्रॉनिकल माइंडफेस्ट 2026 के तहत आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में क्रमशः अंडर-12 और अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब जीत लिया। केपी कालेज मैदान पर बुधवार को खेले गये अंडर-12 आयु वर्ग के फाइनल में बनाम डीपी पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मैच आयोजित हुआ, जिसमें डीपी पब्लिक स्कूल ने प्रयागम अकादमी को 20-15 से हराया। विजेता टीम के अद्विक और अनंत मौर्य ने 6-6, दिचंद तथा शुभ ने 4-4 अंक बनाए। अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में बिशप अकादमी ने आरआरडी को 58-41 से हराया। आयुष गुप्ता, मोहन सैफ और कुणाल सिंह निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि मन्नू प्रकाश मौर्य (एजीएम, रेलवे) और विशिष्ट अतिथि देवेश मिश्रा (एलआईसी हेड डेवलपमेंट ऑफिसर), योगेंद्र सिंह (प्रधानाचार्य, केपी इंटर कॉलेज) ने पुरस्कार वितरित किये। आयोजन सचिव रवि प्रकाश मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापित एवं संचालन किया। इस मौके पर बृजेश खरे, ओम प्रकाश मौर्य, प्रदीप कुशवाहा तथा टेनिस कोच ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *