वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर साइक्लोथॉन रैली पहुँची फतेहपुर

FATEHPUR NEWS: वीर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रैली फतेहपुर पहुँची। रैली का स्वागत सरस्वती विद्या मंदिर में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक किया। रांची से नई दिल्ली तक जा रही यह रैली जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी वीर बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसमें दो अधिकारी, दो जेसीओ, 16 सीनियर विंग के गर्ल्स और बॉयज एनसीसी कैडेट्स के साथ मेडिकल कैडेट्स भी शामिल हैं। प्रतिभागी प्रतिदिन लगभग 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। रैली को 28 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची से राज्यपाल संतोष गंगवार और संतोष सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये रैली हजारीबाग, वाराणसी और प्रयागराज होते हुए फतेहपुर पहुंची। फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। वीर बिरसा मुंडा के संघर्ष और उलगुलान आंदोलन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कर्नल अनिल यादव ने बताया कि साइक्लोथॉन का उद्देश्य महान जनजातीय नायक वीर बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। रैली रात्रि विश्राम के बाद कानपुर के लिए रवाना होगी और 28 जनवरी को दिल्ली कैंट में आयोजित एनसीसी पीएम रैली कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर इसका समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *