Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: थाना हुसैनगंज क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर मजरे जमरावां के पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि गांव में स्थित उनकी पैतृक भूमि एवं निवास स्थान पर कुछ सरकारी कर्मचारियों द्वारा अवैध तरीके से पत्थर गाड़े जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब वे पत्थर गाड़ने वाले कर्मचारियों से इस संबंध में पूछताछ करते हैं तो कोई भी कर्मचारी स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं देता। आरोप है कि गांव के अंदर भी पत्थर गाड़ दिए गए हैं और पूछने पर कर्मचारियों द्वारा यह कहा जा रहा है कि संबंधित लोगों को अपनी जमीन और घर खाली करने पड़ेंगे, जिससे पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी निजी व पैतृक भूमि पर किस योजना के तहत पत्थर गाड़े जा रहे हैं, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर दुर्गेश कुमार, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार, राहुल सिंह, इंद्रजीत सिंह, नवल किशोर, अवधेश कुमार, बाबू सिंह, ज्ञान सिंह, मोहनलाल, सूरत सिंह, शिव करण, सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, शुभम सिंह, गया प्रसाद, शत्रुघ्न सिंह, महेश, गजोधर, धनंजय, राहुल, संतोष, मोहित, नरेंद्र कुमार, राम मनोहर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।