Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
FATEHPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के आदेशानुसार जनपद में श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर दीपू पटेल को नियुक्त किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनपदवासियों में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
दीपू पटेल के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर तेलियानी ब्लॉक के सामने से एक भव्य रैली निकाली गई, जो जीटी रोड स्थित डाक बंगला परिसर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों व चौराहों से होकर गुजरी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया और “अपना दल (एस) जिंदाबाद” व “राष्ट्रीय अध्यक्ष जिंदाबाद” के नारों से शहर गूंज उठा। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पटेल नगर पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ने दीपू पटेल को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। अपने वक्तव्य में जिला अध्यक्ष दीपू पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को अपना दल (एस) से जोड़ा जाएगा। साथ ही आने वाले पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अर्जुन सिंह यादव, महेंद्र सिंह, मंटू यादव, इंद्रसेन पटेल, शत्रुघ्न पाल, मुकेश सिंह, पुत्तू पांडे, दिलीप सिंह, शुभम सिंह, सूरज सिंह, शिवशंकर सिंह, मनोज सिंह सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।