दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया इनवर्टर बैटरा, अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा गांव में तीन दिन पहले चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर इनवर्टर बैटरा सहित अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीटी देह माफी गांव निवासी अरविंद कुमार मौर्य पुत्र कल्लू राम ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा में जीटी रोड किनारे उसका मकान है , अरविंद कुमार मौर्य का आरोप है कि शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में लगे तीन तालों को तोड़कर अन्दर रखे सोलर इनवर्टर, दो बैटरा , कैमरे का वीडीआर उठा ले गए, रविवार की सुबह अरविंद को घटना की जानकारी मिली तो मकान का ताला टूटा देख दंग रह गया । पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *