हृदयगति रुकने से सीआरपीएफ जवान  शहीद शासकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

शहीद के अंतिम दर्शन को हजारों का जन सैलाब उमड़ा
AURAIYA NEWS: जनपद के बिधूना निवासी सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर इलाके में तैनात थे जवान बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरियापुर निवासी जो ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए, शहीद कमलेश पाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव आते ही हजारों लोग तिरंगे लेकर भारत माता के शहीद हुए सपूत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए और जब तक सूरज चांद रहेगा कमलेश तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते हुए अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि देते रहे। तत्पश्चात शासकीय सम्मान के साथ शहीद हुए सब इंस्पेक्टर कमलेश पाल की अंत्येष्टि की गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरियापुर निवासी सीआरपीएफ में जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे थे तभी सोमवार को भीषण ठंड के कारण ड्यूटी के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। कमलेश पाल की शहादत की खबर मिलते ही उसके परिवारी जनों के साथ समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम करवाई और सैन्य प्रक्रियाओं के बाद मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डहरियापुर सीआरपीएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विशेष वाहन से लाया गया। शहीद सब इंस्पेक्टर कमलेश पाल के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए और देश भक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते हुए शहीद कमलेश पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीआरपीएफ जवानों द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। तत्पश्चात उनके पैतृक गांव में उनके निजी खेत में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के समय शहीद सब इंस्पेक्टर कमलेश पाल की पत्नी सरोजनी देवी पुत्र कश्मीर पाल व अमरेश पाल पुत्री मालती पुत्रवधुओं व भाई मास्टर सिंह पाल समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। इस मौके पर सपा विधायक रेखा वर्मा के प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू, वीरेंद्र सिंह पाल, रामसनेही पाल, कुलदीप कठेरिया शीष कुमार पाल,आदि प्रमुख लोगों के साथ कोतवाल बिधूना मुकेश बाबू चौहान व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *