Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
18 लाख रुपये की मांग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
JHANSI NEWS: संतकबीर इनक्लेव की निवासी श्रीमती मीरा देवी ने अपने बेटे और गोद ली हुई पोती के खिलाफ पुलिस में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों परिजनों से अवैध रूपयों की मांग करते हैं, आए दिन गाली-गलौच करते हैं और झूठी शिकायतें देकर परिवार को परेशान करते हैं। प्रार्थी का कहना है कि उसने दिनांक 30 दिसंबर 2025 को उपजिलाधिकारी आँसी के न्यायालय में अपने पुत्र के खिलाफ बेदखली का दावा दायर किया था। इसके बाद से नवीन कुमार और पिंकी ने प्रार्थी परिवार से 18 लाख रुपये की मांग की, जबकि पहले ही 11 लाख रुपये भुगतान किए जा चुके थे। मीरा देवी का आरोप है कि दोनों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और झूठी शिकायतें थाने में दी हैं।
प्रार्थी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार थाना सीपरी बाजार में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस आईजी व अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उनकी शिकायत पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए।