जिलाधिकारी ने की जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक

आर.आर.सी. सेन्टर का संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक की।जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालयां की रेट्रोफिटिंग के लिए किए जा रहें सर्वे की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को अवशेष 340 लाभार्थियों के शौचालयों का सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों के रेट्रोफिटिंग कार्य के लिए अवशेष 29805 को समय से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आर.आर.सी. संचालन की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी को सभी आर.आर.सी. सेन्टर का संचालन सुनिश्चित कराने तथा प्रत्येक आर.आर.सी. सेन्टर पर पंजिका बनवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में 05-05 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर, उन ग्राम पंचायतों में कूड़ा गाड़ी (ई-रिक्शा) की व्यवस्था, कार्मिकों की उपलब्धता, ग्राम से निकलने वाले कूड़ा का आंकलन, यूजर चार्ज, आर.आर.सी. सेन्टर पहॅुचने वाला कूड़ा का आंकलन पंजिका में दर्ज कराने, विक्रय के लिए कबाड़ी से समन्वय आदि कार्यवाही कराई जाय तथा इस कार्य की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने आर.आर.सी. सेन्टर के समुचित तरीके से क्रियाशील न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला पंचायराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के संचालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि सभी सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता सुनिश्चित किया जाय तथा निर्धारित समयावधि तक अवश्य खुलें रहें। उन्होंने जीरो पावर्टी के अन्तर्गत शौचालय विहीन लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर आच्छादित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *