Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहपुर ने प्रदेश स्तरीय आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दिसम्बर माह में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में फतेहपुर जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन आईजीआरएस शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनपद के समस्त 21 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके फलस्वरूप जनपद फतेहपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जनपद पुलिस की जनसुनवाई के प्रति संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है।