Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: धाता ब्लॉक के जहांगीर नगर में आयोजित अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में फतेहपुर और कौशांबी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में फतेहपुर की टीम ने कौशांबी को 33 रनों से हराकर जीत दर्ज की। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशांबी की टीम दबाव में आ गई और अंतिम ओवर में 123 रनों पर सिमट गई। इस तरह फतेहपुर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में फतेहपुर के खिलाड़ी अखिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, शेख एजाज अहमद, कानपुर देहात कोऑर्डिनेटर कलीम उल्लाह सिद्दीकी एवं पार्टी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतरीन कैच और शानदार फील्डिंग पर पुरस्कार दिए। मैच के अंत में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने अखिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।