Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा टेबल टेनिस में पुरुष युगल में अभिषेक और अदिश बने विजेता
PRAYAGRAJ NEWS: एजी उत्तर प्रदेश की सुहाना नार्जिनारी और वंदना सिंह की जोड़ी ने उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला युगल के खिताब पर कब्जा जमाया। हरियाणा के अभिषेक जग्गी और आदिश राना ने पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया। पुरुष एकल में दिल्ली ऑडिट के शिवजीत सिंह लांबा और महिला एकल में दिल्ली ऑडिट की ही ग्लैडलिन फ्लोरा चैंपियन बनी। अमिताभ बच्चन कीड़ा संकुल (मेयोहाल) में गुरुवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में महिला युगल के खिताबी मुकाबले में सुहाना नार्जिनारी और वंदना सिंह (उत्तर प्रदेश) की जोड़ी ने सानिया सहगल और विदुषी वत्स (दिल्ली ऑडिट) को 3-0 से पराजित किया। पुरुष युगल के फाइनल में अभिषेक जग्गी एवं अदीस राणा (हिमाचल प्रदेश) ने अभिनव बिलवाल और नक्कास मेहरा (पंजाब) को 3-0 से हराया। पुरुष एकल के फाइनल में शिवजीत सिंह लांबा (दिल्ली ऑडिट) ने आकाश गुप्ता (दिल्ली ऑडिट) को 3-0 से, महिला एकल के फाइनल में ग्लैडलिन फ्लोरा (दिल्ली ऑडिट) ने तमन्ना सैनी (पंजाब) को 3-0 से हराया। 50 वर्ष से अधिक पुरुष वेटरन के फाइनल में जोगिंदर सिंह बिष्ट (दिल्ली ऑडिट) ने वीरेंद्र श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश) को महिला वेटरन (50 वर्ष से अधिक) के फाइनल में राधा तिवारी (उत्तर प्रदेश) ने आभा पांडेय (उत्तर प्रदेश) को और महिला (40 वर्ष से अधिक) वेटरन फाइनल में शिखा (हरियाणा) ने गुरविंदर कौर (पंजाब) को पराजित किया। मुख्य अतिथि महालेखाकार डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया। समन्वयक लोकेश नाथ त्रिपाठी और कल्याण सहायक अस्करी अब्बास ने मुख्य अतिथि महालेखाकार डॉ सुरेंद्र कुमार, उप महालेखाकार विजय सिंह पंवार, सहायक महालेखाकार रंजन कुमार सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपमहालेखाकार (प्रशासन) शैलेश कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन और शादाब रजा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में वरिष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी (75 वर्ष से अधिक) पतंजलि कुमार और बलवीर सिंह बिरदी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसओ प्रेम कुमार, आरएस बेदी, मनीष गुप्ता, संजय मुंशी आदि मौजूद रहे।