Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-ऋषभ ठाकुर
PRAYAGRAJ NEWS: ऋषभ ठाकुर के हरफनमौला खेल (17 रन एवं 4.5-0-33-4) से लूकरगंज क्लब ने गोपाल दास क्लब को दो विकेट से हराकर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
लूकरगंज मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में गोपाल दास क्लब ने 15.5 ओवर में 123 रन (प्रियांशु 30, अमन यादव 20, विकास सिंह 19, ऋषभ ठाकुर 4/33, अनन्य वर्मा 3/12) बनाये। जवाब में लूकरगंज क्लब की टीम 23 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन (प्रथम 32, राघवेंद्र श्रीवास्तव 29, ऋषभ ठाकुर 17, ऋषभ सिंह 2/18, रोहन 2/21, विकास सिंह 2/24) पर सिमट गई। ऋषभ ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।