Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में विकसित भारत जी राम जी पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जी राम जी से वर्ष में 125 दिन काम मिलेगा। समय पर व पारदर्शिता से भुगतान होगा। ये कानून भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार है। फर्जी जॉब कार्ड फर्जी भुगतान आदि न हो इसकी मॉनिटरिंग होगी। विपक्ष इस योजना पर बेतुका सवाल कर रही। विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। जनता में भ्रम फैला रही है। अभी तक कॉग्रेस ने योजनाएं सड़कें बिल्डिंग अस्पताल अपने नाम किए। कांग्रेस के समय देश पीछे परिवार आगे था। 600 से अधिक सरकारी संस्थाओं योजनाओं के नाम गांधी परिवार के नाम हैं। जी राम जी गांधी के ग्राम स्वराज की भावना है। विकास की यात्रा में मजदूर पीछे न रहे ये पीएम मोदी का सिद्धांत है। पीएम मोदी देश व गरीब के हित में काम करते हैं। मनरेगा घोटाले में लोग पकड़े गए हैं। जी राम जी से किसानों का पलायन रुकेगा। कांग्रेस चाहती थी कि देश में भुखमरी फैल जाए। मोदी का सपना है कि गांव गरीब खुश हो। मनरेगा में धोखा धडी रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने का कोई प्रावधान नहीं था। पत्रकार वार्ता का संचालन प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने किया जबकि आभार ज्ञापन सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने दिया। इससे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान व यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, दीपक पटेल, गुरुप्रसाद मौर्य, अरुण पटेल, अनुज कुशवाहा, विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव, विश्वास श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।