Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: मलवा विकासखंड के रेवाड़ी चौराहे पर यूनिटी फ्रेंड ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक और दर्शनीय रहे। पहले मैच में धुरंधर टीम ने लोकल प्राइड इलेवन को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लोकल प्राइड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 14 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हुई। बाबू ने 7 गेंदों में 4 छक्के लगाकर 25 रन बनाए, मोनू ने 16 रन, जबकि सचिन और पंकज ने 15–15 रन जोड़े। धुरंधर टीम के अल्फात ने 3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए, शुभम और अर्जुन को 2–2 विकेट मिले। जवाब में उतरी धुरंधर टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल की। ओपनर शिवम पांडेय ने 35 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पिलखनी और रामपुर आमने-सामने रहीं। पिलखनी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी में रामपुर ने 13 ओवर में 134 रन बनाए। विनीत ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए। पिलखनी की ओर से लकी और राहुल ने 3–3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिलखनी ने 11 ओवर में 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। निखिल ने 51 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इस प्रकार, धुरंधर टीम और पिलखनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।