यातायात जागरूकता अभियान के तहत हुई सख्त कार्रवाई

FATEHPUR NEWS: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद फतेहपुर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रमोद कुमार शुक्ला के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान प्रभारी यातायात उप निरीक्षक लाल जी सविता और यातायात पुलिस ने दो-पहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनने, चार-पहिया वाहनों में सीटबेल्ट न लगाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने जैसी कार्रवाई की। इसके अलावा, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के साथ हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *