Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अल्पी का पुरवा गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि मंझनपुर में स्थित एक बैंक के खाते से दो व्यक्ति धोखाधड़ी कर उसके खाते से लेनदेन कर दो लाख पार कर दिए, पीड़ित के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अल्पी का पुरवा निवासी विद्या सागर पुत्र छोटेलाल ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 24 दिसंबर को पश्चिम शरीरा के बरैसा गांव के संजय पुत्र राम बालक ने मंझनपुर स्थित ओवरसीज बैंक में खाता खुलवाया था, पीड़ित का आरोप है कि संजय अपने एक साथी के साथ मिलकर धोखधड़ी कर उसका एटीएम व सिम ले लिया और उसके खाते से गलत तरीके से लेनदेन करने लगे, खाता प्रिंट करवाने पर पता चला कि उसके खाते से दो लाख पार है । पीड़ित विद्या सागर ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित विद्या सागर की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने बरैसा गांव के संजय पुत्र रामबालक व हरियाणा के नहू जनपद के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के हिरन डीह निवासी आसिफ पुत्र रसीद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।