Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के दिशा-निर्देश पर सिराथू विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों से लेकर सेक्टर और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बड़ी औरप्रभावशाली उपस्थिति रही, जिससे संगठन की मजबूती और एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी। बैठक की अध्यक्षता राम नरेश पासी, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज ने की।बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन, जनसंपर्क अभियान तथा 15 जनवरी को बहन मायावती के जन्मदिन को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बहन मायावती का जन्मदिन बहुजन समाज के आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का प्रतीक है, जिसे पूरे जोश, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति के साथ मनाया जाएगा।बैठक में विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य, फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता, युवा एवं अनुसूचित वर्ग से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने, पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जन्मदिन कार्यक्रम से जोड़ने का संकल्प लिया।बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों नेअपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क तेज करने, बहुजन समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने और जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि 15 जनवरी को बहन मायावती का जन्मदिन सिराथू विधानसभा क्षेत्र में पूरी भव्यता, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति के साथ मनाया जाएगा।बैठक में उपस्थित: राम नरेश पासी (मंडल अध्यक्ष, प्रयागराज), सईद घोसी (जिला कोषाध्यक्ष), पी.पी. चौरसिया, सुकरू लाल, निर्मल, पंकज पासी, घनश्याम गौतम (विधानसभा अध्यक्ष), रामधनी, अनिल अग्निहोत्री, प्रतीक मौर्य, अनिल केशकर, सईद अहमद घोसी, देशराज गौतम, गुप्ता पासी, अभिलाष सोनकर, दयाराम गौतम, इकबाल प्रधान एवं सेक्टर व बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता।