भूमिधरी जमीन में अवैध कब्जा व फसल क्षतिग्रस्त करने के आरोप में छः के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना के मो पुर असवा गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि गांव के कुछ विपक्षी उसके भूमिधरी खेत से आवागमन कर फसल को क्षतिग्रस्त करते है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के मो पुर असवा गांव निवासी शशिकांत तिवारी पुत्र स्व मेवालाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके विपक्षी उसकी भूमिधरी जमीन से जबरन आवागमन करते हैं और फसल क्षतिग्रस्त करते हैं । शशिकांत का आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौच कर जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते है। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने राखी, खेमा देवी , अनुराग तिवारी , अंकित, अनिल, राकेश आदि के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *