Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
NAINI/PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री प्रयागराज स्वतंत्र देव सिंह से सरदार पतविंदर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुलाकात कर नैनी क्षेत्र में “राजकीय नर्सिंग विद्यालय” व “राजकीय कन्या विश्वविद्यालय” की खोलने की मांग की। प्रयागराज नगर आगमन पर सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री प्रयागराज से सरदार पतविंदर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुलाकात कर यमुनापार के नैनी क्षेत्र मे “”राजकीय नर्सिग विद्यालय”व”राजकीय कन्या विश्वविद्यालय” खोलने की मांग की।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री प्रयागराज स्वतंत्र देव सिंह ने माग को गंभीरता पूर्वक सुना।