हेलमेट नहीं तो खतरा तय, सुरक्षा की पहली शर्त है हेलमेट

डीएम–एसपी ने दो पहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट बांटकर किया जागरूक

SIDHARTHNAGAR NEWS: सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चाँद मेकरानी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप, मधुबेनिया नौगढ़ पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने दो पहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क हादसों में सिर में लगने वाली चोट सबसे अधिक जानलेवा होती है। हेलमेट इस जोखिम को कई गुना कम कर देता है। उन्होंने दो टूक कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है। बिना हेलमेट की सवारी एक छोटी लापरवाही नहीं, बल्कि जान जोखिम में डालने जैसा है। कार्यक्रम के दौरान दो पहिया वाहन चालकों से अपील की गई कि वे हर सवारी में मानक अनुसार हेलमेट पहनें, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग ही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का सबसे प्रभावी उपाय है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नौगढ़/प्रशिक्षु आईपीएस विश्वजीत सौर्यवान, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियम्बदा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। हेलमेट आपकी शान नहीं घटाता, आपकी जान बचाता है। आज हेलमेट, कल सुरक्षित जीवन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *