Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-मोहम्मद हमजा खान
PRAYAGRAJ NEWS: मोहम्मद हमजा खान के हरफनमौला खेल (41 रन एवं 4.3-0-17-4) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने डीएसए क्लब को 34 रन से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने शनिवार को अपने मैदान पर 25 ओवर में सात विकेट पर 170 रन (मोहम्मद हमजा खान 41, मोहम्मद अली 34, अबू बकर 24, मोहित 2/29, आरव व अयान गुप्ता एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब की टीम 24.3 ओवर में 136 रन (नमस्या सिंह 32, जैद 22, आरव 21, चंचल 18, मोहम्मद हमजा खान 4/17, हमदान 2/21, मोहम्मद अहसान, फारिक अली व मोहम्मद अली एक-एक विकेट) पर सिमट गई।