विधायक जैकी का ऐतिहासिक जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

FATEHPUR NEWS: बिंदकी तहसील क्षेत्र के ललौली रोड स्थित अपना दल (एस) कार्यालय में बिंदकी विधायक, पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं लोक सेवा प्रबंधन उत्तर प्रदेश जयकुमार सिंह जैकी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और ऐतिहासिक अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच आदित्य तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जन्मदिवस कार्यक्रम की तैयारियां सुबह से ही पार्टी कार्यालय में शुरू हो गई थीं। दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही विधायक जयकुमार सिंह जैकी कार्यालय पहुंचे, आदित्य तिवारी व उनकी टीम के सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक को 51 किलो की फूलों की माला पहनाई गई तथा भव्य केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर विधायक को फूलमालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान समाजसेवा का भी विशेष ध्यान रखा गया। विधायक जयकुमार सिंह जैकी द्वारा असहाय, गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को 500 साड़ियां वितरित की गईं। साथ ही कार्यक्रम में आए सभी लोगों को मुंह मीठा कराया गया तथा लंच की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों को लंच पैकेट भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में हुए भव्य आयोजन से अभिभूत विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने आदित्य तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का आत्मीय और विशाल आयोजन उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने आदित्य तिवारी को समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। बताया गया कि आदित्य तिवारी पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और गौ-सेवा जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके सामाजिक कार्यों की क्षेत्रवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के कारण ही गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल पाती है। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु राज, यूरोलॉजिस्ट अभय सिंह यादव, सुधीर त्रिपाठी, चुन्न बाबा, शाहिद सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *