थाना समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त व आईजी ने थाना करमा में सुनी जनसमस्याएं

SONBHADRA NEWS: थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त, विंध्याचल मण्डल एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना करमा में उपस्थित होकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका गम्भीरतापूर्वक अवलोकन किया गया। विशेष रूप से राजस्व सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त एवं आईजी रेंज मिर्जापुर द्वारा राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *