पुरुस्कार पाना बड़ी बात कीमत से आंकना गलत: संरक्षक

PRAYAGRAJ NEWS: सम्मान , पुरुस्कार की कोई कीमत नहीं होती है और उसे उसकी कीमत, मूल्य से नहीं आंका जा सकता। पुरुस्कार छोटा या बड़ा नहीं होता है। और सम्मान उसी को प्राप्त होता है जिसके अंदर प्रतिभा और आचरण में निखार रहता। उक्त बातें शिव जियावन इंटर कालेज लेड़ियारी के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के पू्र्व प्रबंधक व संरक्षक राम कैलाश जी बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहे।उनका सम्मान करना स्कूल प्रबंधन का कर्तव्य है। संरक्षक ने कहा कि सम्मान छोटा या बड़ा नहीं होता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक कलम की कोई कीमत नहीं होती लेकिन बिना कलम के लिखाई पढ़ाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज कम्प्यूटर का युग है लेकिन बिना कलम के कम्प्यूटर पर भी काम कर पाना असम्भव है। उक्त मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक कुमार के द्वारा स्कूल के कर्मठ शिक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को भी प्रबंध समिति द्वारा पेन, डायरी  से सम्मानित किया गया. उक्त अवसर प्रबंध समिति ने संरक्षक राम कैलाश जी को, अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ धीरेन्द्र शुक्ल तथा उपाध्यक्ष हिन्छलाल जी तथा प्रधानाचार्य संतराज कनौजिया को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त सम्मान समारोह नव नियुक्त प्रबंधक दीपक कुमार जी की पहल पर गत वर्ष से शुरु किया गया है जिसकी शिक्षक एवं अभिभावकों ने भूरि भूरि प्रसंशा की। सम्मान समारोह का समापन प्रधानाचार्य संतराज कनौजिया ने तथा संचालन राधाकृष्ण मिश्र व्यायाम शिक्षक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *