अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

विधान सभा कार्यालय कोरांव पर सम्पन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने दिए आवश्यक निर्देश
PRAYAGRAJ NEWS: विधानसभा इकाई कोरांव की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय कोरांव पर दोपहर बाद 3 बजे के करीब सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रमाकांत सिंह पटेल राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच एवं प्रभारी विधानसभा कोरांव ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन का विस्तार कराते हुए नए लोगों को पार्टी से जोड़े और पार्टी की नीतियों रीतियों व उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंडल सचिव डॉ हरिश्चंद्र सिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इसी तरह लाल शास्त्री सिंह पटेल क्षेत्रिय मंडल सचिव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फूल चंद्र सिंह पटेल और संचालन अनुसूचित मंच के जिलाध्यक्ष शिव बालक कोल ने किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से जिला सचिव मानिक चंद सिंह पटेल, जोन अध्यक्ष राकेश पाल धनगर, पंकज कनौजिया, राकेश पटेल, त्रिलोकी नाथ सिंह पटेल, विधानसभा सचिव राकेश पटेल, राधिका प्रसाद पाल, शिक्षक अजय पटेल, दिनेश सिंह पटेल, गुड्डू केसरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *