Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि, पूजानंद गिरि श्रद्धालुओं को दें रही आशीर्वाद
कई वर्ष से सनातन की सेवा करने वाले दर्जनभर किन्नर संतों का 16 को होगा पटटाभिषेक
PRAYAGRAJ NEWS: किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म के मजबूती और विस्तार देश और विदेश में जारी है। किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महराज ने आज कहा कि संस्कारों वाला सनातन धर्म है जो मोक्ष का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म आदि, अनाधि काल से साश्वत है जो निरंतर चल रहा है, यह धर्म भारत ही नही बल्कि विश्व में भी अपनी जडे जमाए हुए है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बहुत से विदेशी आक्रांताओं ने सनातन धर्म को कई बार क्षति पहुंचाने की कोशिश किया लेकिन सनातन धर्म साश्वत चलता रहा। उन्होंने देश और विदेश से तीर्थ राज प्रयागराज आये हुए संत, महात्मा और कल्पवासियों के मंगल, उन्नति की भगवान वेणी माधव और तीर्थराज प्रयागराज से कामना की है। माघ मेला में संगम लोवर – ओल्ड जीटी रोड चैराहे पर लगे शिविर में देश के अलग – अलग प्रदेश से दर्जनभर किन्नर संतों का महंत, श्रीमहंत, मण्डलेश्वर और महामण्डलेश्वर के पदों पर पट्टाभिषेक 16 जनवरी को होने जा रहा है। यह किन्नर संत, महात्मा दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित अन्य प्रदेशों के रहने वाले है जो कई वर्षों से सनातन धर्म की सेवा कर रहे है। किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महराज ने बताया कि सनातन धर्म का प्रचार, प्रसार करते हुए और उसकी जानकारी युवाओं को दे रहा है। उन्होंने बताया कि देश के सभी प्रदेशो से किन्नर संत, शिष्य माघ मेला में लगे शिविर मे पहुंच रहे है जो माहभर कल्पवास तीर्थराज प्रयागराज में माहभर रहकर कल्पवास करेगे। किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महराज ने बताया कि वह मुम्बई से फ्लाइट से चलकर 15 जनवरी की शाम तक माघ मेला शिविर में पहुंचेगे। उधर किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि (छोटी मा), नासिक से महामण्डलेश्वर स्वामी पूजानंद गिरि सहित पांच दर्जन शिष्य माघ मेला में लगे शिविर में कल्पवास करते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दें रहे है।