Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेड़वा के नेतृत्व में दिनांक 08.08.2025 को प्रार्थी बदरे आलम पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी कटैयाभारी, थाना पचपेड़वा,बलरामपुर द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने के सम्बन्ध में थाना पचपेड़वा पर सूचना दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 158/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 10.01.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा दौराने विवेचना प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र पुजारी चौहान, निवासी ग्राम ललभरिया खादर, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर को हाटी गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय रवाना किया गया।