सामाजिक मिलन सम्मान समारोह में पूर्व सांसद का किया भव्य स्वागत

JHANSI NEWS: ग्राम फूलखिरिया में तृतीय सामाजिक मिलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं कृभको चेयरमैन डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान परेशान हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को मुआवजा मिला था, लेकिन अब उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने झांसी में बीडा के नाम पर किसानों की जमीन छीने जाने और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दीपनारायण यादव से जुड़े मामले का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा। डॉ. यादव ने आयोजकों रामनरेश यादव और रमाकांत यादव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों से आपसी मेल-जोल बढ़ता है और समाज का मनोबल मजबूत होता है। इस अवसर पर हनुमत महाराज, धनसिंह यादव, सूरज शर्मा, नरेंद्र यादव, रज्जू प्रजापति, भानु प्रताप दांगी, रामजीवन तिवारी, आशाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *