Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: चिरगाँव ग्राम बरल, चिरगाँव में निःशुल्क कन्या विवाह यज्ञ, बरल महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को श्री गणेश पूजन, कलश यात्रा, नगर भ्रमण एवं भागवत कथा के प्रारंभ के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक दीपू भैया बरल ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, धार्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक संरक्षण के उद्देश्य से किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। संयोजक दीपू भैया बरल (भैया) ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से बुंदेली लोकगीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,निःशुल्क कन्या विवाह यज्ञ, विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।
11 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री वी. एल. वर्मा की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में पंडित श्री दिलीप दीक्षित महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर आनंद जैन ( अंकु भैया ),राजनाथ राजपूत, शिवम् राजपूत, सचिन राजपूत, मनोज पसेया, राहुल लोधी (जिला उपाध्यक्ष), एपी माते बेलमा, विपिन मुखिया, दीपक सेठ, भरत कक्का , मनोज पसैया, विजय लम्बरदार, टिंकू राजपूत,दीपेंद्र मुखिया, अनिल राजपूत, संजू माते, जीतेन्द्र राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भैया जी कंस्ट्रक्शन, बरल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं अतिथियों की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक सहयोग, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।