भूले-बिसरे खेलों से सजी युवा ऊर्जा: पंचदिवसीय युवा महोत्सव–2026 का भव्य शुभारम्भ

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पारंपरिक खेलों की वापसी, युवाओं में उत्साह का संचार

JHANSI NEWS: संस्था “प्रयास: सभी के लिए” के तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय युवा महोत्सव–2026 का भव्य शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम किशोर साहू (क्षेत्रीय महामंत्री, भाजपा) और विशिष्ट अतिथि  मनोज कुमार मिश्रा (प्रधानाचार्य, एस.पी.आई. इंटर कॉलेज) ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पारंपरिक खेलों के महत्व पर बल
मुख्य अतिथि  राम किशोर साहू ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय बनाना अनुकरणीय प्रयास है। संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि ये खेल समानता, एकाग्रता, रणनीति निर्माण और हार-जीत को सहजता से स्वीकार करने की क्षमता सिखाते हैं। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार मिश्रा ने रूमाल झपट्टा और गिल्ली-डंडा जैसे खेलों के शारीरिक विकास और टीम भावना को सशक्त बनाने वाले महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम दिवस की प्रतियोगिताएँ पहले दिन रूमाल झपट्टा और गिल्ली-डंडा (बालक वर्ग) की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *