Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: एक ओर जहां परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी ओर विडंबना यह है कि कुछ युवा इन नियमों को दरकिनार रखकर उनकी अवहेलना करते नजर आ रहे हैं. रील बनाने के क्रेज में लोग गाड़ियों पर जानलेवा स्टंट बाजी करते हैं जो की बेहद खतरनाक है इन्हीं सब बातों को लेकर आज संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सीपरी बाजार स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संभागीय निरीक्षक परिवहन विभाग संजय सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य प्रगति शर्मा के संयोजन में किया गया, अध्यक्षता कोचिंग डायरेक्टर सुनील उपाध्याय ने की , विशिष्ट अतिथि के रूप में टी आई देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में मंचसीन अतिथियों द्वारा कोचिंग के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसमें सड़क सुरक्षा संकेतो का विशेष रूप से जिक्र किया गया एवं यह भी अपील की गई कि रील बनाने के क्रेज में गाड़ियों पर स्टंटबाजी कतई ना करें यह जीवन के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। उक्त अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, बृजमोहन राजपूत, उमेर अनीस , ज्योतिका सिंह ,फरहान खान, अनुराग गुप्ताकोचिंग के शिक्षक ,एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे , संचालन प्रगति शर्मा द्वारा एवं आभार डायरेक्टर सुनील उपाध्याय ने व्यक्त किया।