क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता का ट्रॉफी जलालपुर ने जीता

MIRZAPUR NEWS: ग्राम-जमुहार विकासखंड-राजगढ़ मड़िहान में स्व.सूर्यकेश स्मृति कप के याद मे पटेल स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब जमुहार के तत्वावधान में कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विगत कई दिनो से चल रहा है। रविवार को समापन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विजेता टीम को चमचमाती ट्राफी तथा ₹40000 नगद का पुरस्कार दिया। तथा उपविजेता को ₹20000 तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबला गाजीपुर और जलालपुर मैदान मिर्जापुर के बीच मैच हुआ जिसमे गाजीपुर की टीम ने 8 ओवर मे 89 रन का स्कोर दिया। जिसको जलालपुर मैदान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दोनो टीमों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन कर खेल भावना से खेल खेला, खेल मे हार जीत हार जीत तो लगा रहता है,खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अनमोल सिंह, धीरज सिंह, पटेल स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष  सत्येंद्र सिंह,प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, नितेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *