Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने एसआईआर पर सजग भूमिका के दिये निर्देश
PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा है कि दिव्यांगों को सशक्तीकरण के जरिए सामाजिक सरोकार तथा राष्ट्रीय विकास का समुचित प्रतिनिधित्व सौपना आवश्यक है। उन्होने कहा कि दिव्यांगों को सम्मान तथा अपनत्व प्रदान करते हुए इन्हें समाज में समानता का बोध कराना ही सच्ची सेवा है। विधायक मोना ने यह बातें रानीगंज कैथौला के समीप पूरे नोहर सिंह में रविवार को आयोजित दिव्यांग सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होने कार्यक्रम में मौजूद पचास से अधिक दिव्यांगजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। वहीं विधायक मोना ने साहित्यकार हरि बहादुर सिंह हर्ष, रामचंद्र तिवारी आदि को भी सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह के संयोजक रामसमुझ यादव ने विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंटकर जनसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा भी शामिल हुए। उन्होने कहा कि सेवा व संवेदना से सामाजिक ढांचे को मजबूती मिला करती है। इसके पहले विधायक मोना लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुई। यहां उन्होने एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बूथ स्तर पर सही मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर सजग भूमिका निभायें। उन्होने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा राज में कानून और व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो उठी है। उन्होने मेरठ में दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण की घटना को प्रदेश में बीजेपी के राज में कानून और व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण करार दिया। वहीं विधायक मोना ने वर्मा नगर स्थित यमुना प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सरंक्षिका श्यामा देवी के हाल ही में निधन पर विद्यालय परिसर में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक मोना ने बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन भी किया। यहां उन्होने धाम में पर्यटन से जुडी विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया। वही लालगंज नगर पंचायत के संगम चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं व सभासदो ने विधायक आराधना मिश्रा मोना का गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र, आशीष उपाध्याय, छोटे लाल सरोज, महमूद आलम, रामबोध शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, जिपंस लल्लन सिंह, सुधाकर पाण्डेय, राकेश चतुर्वेदी, दीपू सरोज, राजू पाण्डेय, रामू मिश्र, सिंटू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, बृजेश द्विवेदी, विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, पन्नालाल पाल, शेरू खां, आशीष कौशल आदि रहे।