क्रिकेट टूर्नामेण्ट में शीतलमऊ इलेवन ने जीता फाइनल खिताब, हुए पुरस्कृत

PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज के अझारा वार्ड में हुए अझारा क्रिकेट टूर्नामेण्ट में रविवार को फाइनल मुकाबले में सीपीएस नवीन इलेवन शीतलमऊ को विजेता कप हासिल हुआ। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व कोतवाली के एसएसआई अरूण सिंह ने विजेता एवं उप विजेता टीम को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबला सीपीएस नवीन इलेवन शीतलमऊ व कपूर इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर शीतलमऊ इलेवन ने पहले बोलिंग करने का फैसला लिया। कपूर इलेवन ने निर्धारित पन्द्रह ओवरों में तिरासी रन बनाये। चौरासी रन के लक्ष्य को साधते हुए सीपीएस इलेवन ने चौदहवें ओवर मे ही तीन विकेट से विजेता कप अपने नाम कर लिया। फाइनल में मैन आफ द मैच का खिताब आवेश द्विवेदी को मिला। अम्पायर की भूमिका विनय मिश्र व सुब्रत तिवारी ने निभाई। स्कोरर ललित मलिंगा रहे। आयोजक सभासद प्रतिनिधि धर्मपाल गौतम व संयोजक अजय मिश्र आशीष ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष, श्रीश पाण्डेय, प्रभाकर मिश्र, विद्याशंकर मिश्र की आयोजन में सराहनीय भूमिका दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *