Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन गांव में दरवाजा न खोलने पर विपक्षी गाली गलौच करने लगा, जिसका विरोध करने पर विपक्षी पीड़ित के साथ मारपीट कर धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस जांच में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन का मजरा कैथन का पुरवा गांव निवासी उमा देवी पत्नी फूलचंद्र ने रविवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति बीती रात उसका दरवाजा खुलवा रहा था, उमा देवी का आरोप है कि दरवाजा न खोलने पर विपक्षी गाली गलौच कर दरवाजे में लात मारने लगा, शोर शराबा सुनकर दरवाजा खोल कर बाहर निकली जेठानी अनिता देवी व संगीता देवी ने विरोध किया तो विपक्षी गाली गलौच कर उनके साथ भी मारपीट कर धमकी देने लगा, जिसमें अनीता देवी चोटिल हो गई । उमा देवी की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।