बिट्टू सिखेड़ा ने की नए विधार्थी सेना अध्यक्ष की घोषणा

विद्यार्थी सेना में संगठन विस्तार, जतिन वशिष्ठ बने जिला अध्यक्ष
85 विद्यार्थियों ने ली शिवसेना की सदस्यता, अमित मित्तल बने युवा जिला सचिव

MUZAFFARNAGAR NEWS: जिले में शिवसेना के छात्र संगठन विद्यार्थी सेना को नया जिला अध्यक्ष मिल गया है। संगठन की एक आवश्यक बैठक रविवार को जिला कार्यालय, प्रकाश चौक पर सम्पन्न हुई, जिसमें जतिन वशिष्ठ को विद्यार्थी सेना का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में संगठन विस्तार अभियान के तहत करीब 85 विद्यार्थियों को शिवसेना की सदस्यता भी दिलाई गई, वहीं अमित मित्तल को युवा जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की, जबकि बैठक का संचालन मंडल प्रमुख शरद कपूर ने किया। इस दौरान शिवसेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने संगठन के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा जी की संस्तुति पर जतिन वशिष्ठ को विद्यार्थी सेना का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। जतिन वशिष्ठ लगातार छात्र वर्ग के बीच सक्रिय रहे हैं और संगठन के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विद्यार्थी सेना को नई दिशा मिलेगी और जिले में संगठन पहले से अधिक मजबूत होगा। संगठन का उद्देश्य युवाओं को जोड़कर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विचारधारा को सशक्त बनाना है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जतिन वशिष्ठ ने पदभार संभालते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं शिवसेना की नीतियों और विचारधारा का जिले में पूरी मजबूती से प्रचार-प्रसार करूंगा। विद्यार्थी सेना को गांव-शहर, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों तक मजबूत किया जाएगा। हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं रहने दूंगा।बैठक के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र वर्ग तेजी से संगठन से जुड़ रहा है और आने वाले समय में संगठन का आधार और अधिक मजबूत होगा। मंडल प्रमुख शरद कपूर ने कहा कि जिस उत्साह के साथ छात्र सदस्यता ले रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि आगामी समय संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्रों को संगठन की नीतियों, अनुशासन, राष्ट्रसेवा तथा सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी सेना आने वाले समय में जिलेभर के कॉलेजों में सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करेगी। बैठक में संजीव शंकर, मुकेश त्यागी, पूनम चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, प्रदीप जैन, राजेंद्र पाल, विकास चौहान, योगेंद्र सैनी, ललित रहेला, आलोक अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, उज्ज्वल पंडित, मंगतराम, बाबूराम, अरविंद शर्मा, संजीव वर्मा, अतुल, वैभव, अक्षय, अरुण, आकाश, मनोज चौधरी, सजल वर्मा, प्रिंस वर्मा, वंश तोमर, करण ठाकुर, शैलेंद्र, दाताराम, नंदू कश्यप, अजय सैनी, वेदांत सिंगल, सत्येंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *