Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA/PRAYAGRAJ NEWS: मां गंगा, जमुना, सरस्वती संगम की पावन पवित्र ऐतिहासिक महत्व वाले भूमि पर आयोजित माघ मेला शिविर में भारतीय कांग्रेस सेवा दल उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठक डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय के मार्ग दर्शन में चार दिवसीय प्रादेशिक समर्थ प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों सम्मानित प्रशिक्षणार्थी भाग लिए। इस दौरान माघ मेला में देश भर आए तमाम जरुरत मंदों में कंबल एवं तुलसी के पौधे वितरित किए गए। तत्पश्चात कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें संतोष कुमार नागर, जिला कांग्रेस सेवा दल सोनभद्र से मीडिया प्रभारी के रूप में शामिल रहे। साथ में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।