भागवद कथा से मिलता है ज्ञान रू स्वामी अमृतदास  भक्तमाली

PRAYAGRAJ NEWS: अमृत दास बड़ा भक्तमाल सेवा आश्रम संगम लोअर मार्ग खाक चैक माघ मेला प्रयागराज में आज से  श्रीमद् भागवद कथा महापुराण की पुनीत पावन कथा एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ। कथा व्यास अनंत विभूषित स्वामी अमृतदास  भक्तमाली ने ज्ञान, वैराग्य ओर भक्ति की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भागवत भगवान की पुनीत पावन कथा से ज्ञान वैराग्य की ओर भक्त को आनंद की प्राप्ति हुई।  कथा की पूर्णाहुति 17 जनवरी को होगी। उन्होने बताया कि शिविर में पूजन, हवन और जागरूकता संगोष्ठी चलेगी। इसके पूर्व कथा व्यास अनंत विभूषित स्वामी अमृतदास  भक्तमाली के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *