लूकरगंज क्लब परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का हुआ अनावरण

PRAYAGRAJ NEWS: लूकरगंज क्लब परिसर में स्वामी विवेकानंद के 163वे जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण शहर के प्रमुख व्यावसायी प्रमोद कुमार बंसल ने किया। बंसल ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा  लूकरगंज क्लब को प्रदान किया है। इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध नागरिक व क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब के सचिव सदस्य एवं अध्यक्ष ने किया। बंसल ने स्वामी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अल्पना डे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर क्लब के राजेंद्र मोहन दत्ता, दिलीप दत्ता, असीम घोष, स्वस्तिक बोस, अमित डे, देवव्रत डे, शंखों दत्ता, सुब्रतो सारखेल, विमल डे, शेखर चटर्जी, जयंत जयंत दत्ता व अन्य क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *