एजी आफिस में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस

PRAYAGRAJ NEWS: कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन आज किया गया। वरिष्ठ उप-महालेखाकार  विजय सिंह पंवार ने आमंत्रित अतिथि वक्ता डॉ पंकज गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर अखिलेश दुबे, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। अतिथि वक्ता अखिलेश ने हिंदी के वैश्वीकरण पर प्रकाश डाला। पंकज ने दैनंदिन कार्यों में राजभाषा हिंदी के महत्व को बताया। वरिष्ठ उप- महालेखाकार एवं महालेखाकार ने विश्व हिंदी दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी। मंच संचालन कर रही सुश्री साधना राय, सहायक निदेशकध्राजभाषा ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कार्यालय के राजभाषा अनुभाग को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *