दैनिक समाचार पत्रकार कमलेश शर्मा जी के पिता का निधनक्षेत्र में शोक की लहर

PRAYAGRAJ NEWS: भीरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपराव, पोस्ट घोड़ेडीह, तहसील करछना, जनपद प्रयागराज निवासी रामसजीवन शर्मा (उम्र लगभग 86 वर्ष) का आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे निधन हो गया। वे दो भाइयों में बड़े थे, उनके छोटे भाई का नाम रामबली शर्मा है। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय रामसजीवन शर्मा हनुमान जी के परम भक्त थे। वे धार्मिक, सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। समाज और गांव में उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव ने एक आदर्श और सम्मानित बुजुर्ग को खो दिया है। दिवंगत रामसजीवन शर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार पुत्र कृ कमलेश प्रसाद शर्मा, मंगल प्रसाद शर्मा, राजकुमार शर्मा एवं आदित्य कुमार शर्मा हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार डीहा में 13 जनवरी 2026 सुबह 9 बजे होगां। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *