Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भागीरथी गार्डन कोरांव मे आयोजन समिति की बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव में संविधान महोत्सव समिति की एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें सदस्यों की सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान महोत्सव आगामी 4 फरवरी को मनाने का निर्णय लिया गया। रविवार को भागीरथी गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में रविंद्र जैसल जाटव (प्रधान) को समिति का अध्यक्ष और एडवोकेट शिवदानी पाल को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने ताली बजाकर मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष रविंद्र जैसल ने कहा कि समिति के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि दलित, शोषित और वंचित समाज को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा, ताकि 4 फरवरी को होने वाले संविधान महोत्सव को जोरदार ढंग से मनाया जा सके।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा। इसमें किसी भी संगठन या पार्टी का प्रचार-प्रसार या विरोध नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल, शिक्षक अजय पटेल, सभाजीत सिंह पटेल, अजीत पटेल, पवन सिंघाल पटेल, शहादत अली, मेहताब खान, नौशाद अंसारी, अश्वनी पटेल, राजेश यादव, त्रिवेणी यादव, एडवोकेट राव वीरेंद्र पटेल, रामानुज यादव प्रधान, हरि प्रसाद पाल, संजय यादव, संत पाल, पवन सोनकर, त्रिवेणी यादव, चंद्रबली पाल, बनवारी लाल जैसल, दिनेश चैधरी, प्रकाश पटेल, दिनेश पटेल, के डी यादव, अजय यादव, अमरेंद्र वर्मा, अमित जैसल और कमलेश जैसल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।