Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: विकास खंड कड़ा की ग्राम सभा अम्बाई गांव में आयोजित वॉलीबॉल व फुटबॉलखेल प्रतियोगिता के दौरान एहसान ख़ां, भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य, खिलाड़ियों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।खिलाड़ियों से संवाद करते हुए एहसान ख़ां ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाते हैं। ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की अपील की तथा भविष्य में खेल और युवाओं से जुड़े आयोजनों में सहयोग का आश्वासन दिया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। साथ ही खेल मैदान की बेहतर व्यवस्थाओं और आगे नियमित प्रतियोगिताएं कराने पर भी चर्चा हुई।अंत में आयोजन समिति ने अतिथियों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अरविंद सिंह यादव उर्फ पप्पू भाई और समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।