Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में नवनिर्मित 100 पुरुष पुलिस कर्मियों के बैरक हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बैरक के निर्माण से पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस बैरक का निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास विकास निगम द्वारा कराया गया है। लोकार्पण के पश्चात प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीएसटीओ बीएस यादव सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।