मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम ने डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

SIDHARTHNAGAR NEWS: महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा सोमवार को थाना ढेबरुआ क्षेत्र के डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल, औरहवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, उससे बचाव, साइबर अपराध सुरक्षा तथा नए कानूनों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष ढेबरुआ नारायण लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा संचालित किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा, सतर्कता और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के तरीकों से अवगत कराया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 102 स्वास्थ्य सेवा शामिल हैं। पुलिस टीम ने सभी से अपील की कि किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ढेबरुआ से उप निरीक्षक कुंजबिहारी तिवारी, उप निरीक्षक सोमनाथ शर्मा, कांस्टेबल पंचम यादव एवं महिला कांस्टेबल मीरा रानी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *