रोटरी क्लब ऑफ झांसी ने पारिवारिक पिकनिक के साथ मनाया नव वर्ष

JHANSI NEWS: रोटरी क्लब ऑफ झांसी द्वारा अध्यक्ष रोटे० सी. बी. राय “तरुण” की अध्यक्षता में नव वर्ष का स्वागत पारिवारिक पिकनिक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ, जहाँ गीत-संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जल एवं जंगल के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में रोटे० सीताराम श्रीवास्तव, पी.के. भटनागर, विष्णु गुप्ता, डॉ. आर.सी. अरोरा, डॉ. के.जी. द्विवेदी, डॉ. डी.एस. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. केश गुप्ता एवं शोभा श्रीवास्तव ने किया तथा आभार संयुक्त सचिव रोटे विजय कुमार खरे ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *