Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: नगर में जारी शीत लहर को देखते हुए सनशाइन क्लब महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुप्ता की अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एल. मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुआ, जहाँ मरीजों के साथ आए अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद तीमारदारों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष रंजना गुप्ता ने कहा कि गरीबों एवं निर्बल वर्ग के लोगों की सहायता करना अत्यंत पुण्य कार्य है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। कंबल वितरण कार्यक्रम में महिला विंग के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सचिव विलास गुप्ता के साथ-साथ क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), शरद पहारिया, डॉ. एल.सी. अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आनंद अग्रवाल तथा धर्मेंद्र दुबे का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में महिला विंग की सचिव श्रीमती अनुराधा गुप्ता ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।