Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिला अलीगढ़ इकाई का गठन
फेडरेशन के अलीगढ़ मंडल महासचिव योगेश भारद्वाज ने बताया कि अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज धीरज के निर्देश पर फेडरेशन में जिला अलीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय ,महासचिव मुकेश कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष प्रशांत हितैषी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा , उपाध्यक्ष प्रतीक सुहृद और बी एन शर्मा , सचिव जाकिर भारती और हरि सिंह यादव , कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह पाल, प्रतीक वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र सिंह,दीपक राजपूत आदि को नियुक्त किया गया।जबकि बालकिशन बल्लो , विवेक वार्ष्णेय,अक्षय गुप्ता,सतवीर यादव आदि को आमंत्रित सदस्य बनाया गया।वहीं सलाहकार मंडल में सुबोध सुहृद, संजय कुमार,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, आर पी शर्मा , कुं. आरिफ अली आदि को रखा गया है। मंगलवार को सभी पदाधिकारियों की पद नियुक्ति के बाद उन्हें सम्मानित किया।
संगठन में उत्साह का माहौल
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन (एआईएसएमएनएफ) की जिला अलीगढ़ इकाई के गठन के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। जितेंद्र वाष््णेय को जिला अध्यक्ष और मुकेश सिंह को जिला महासचिव बनाए जाने पर पत्रकारों व पदाधिकारियों ने बधाइयाँ दीं।
फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष डॉ. पंकज धीरज ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा 28 जनवरी को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने में जिला इकाई की अहम भूमिका रहेगी। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह,राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न एवं प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद व प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम, मुकेश गोयल, महासचिव अनिल त्रिपाठी, नीरज वाष्र्णेय, सरदार अहमद, योगेश भारद्वाज आदि पदाधिकारियों ने भी नव-नियुक्त टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।