एसएसपी सोमेन बर्मा के सिर से उठा मां का साया,नम आंखों से बेटे ने दी मां को मुखाग्नि

मीरजापुर स्थित एसपी आवास में ली अंतिम सांस

MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा पर  दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पूज्य माता मिनाती बर्मा (84 वर्ष) का मीरजापुर स्थित एसपी आवास पर निधन हो गया।उन्होंने यहीं अंतिम सांस ली। इस हृदयविदारक खबर से पूरे पुलिस विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, वे काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार काशी खंड क्षेत्र के चील्ह स्थित गंगा नदी के तट पर किया गया, जहां पुत्र आईपीएस सोमेन बर्मा ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे पुलिस विभाग की आंखें नम रहीं और सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *