Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: भारत के अग्रणी बाथवेयर ब्रांड हिंदवेयर ने प्रयागराज में अपने नए ब्रांड स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की। यह लॉन्च उत्तर प्रदेश में हिंदवेयर के रिटेल विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और कंपनी के उत्पादों को एक उभरते हुए प्रमुख बाजार में ग्राहकों के और करीब लाता है।ह्यूवेट रोड पर रणनीतिक रूप से स्थित यह नया स्टोर, लक्ष्मी पाइप एजेंसी, प्रयागराज में हिंदवेयर का पहला ब्रांड स्टोर और उत्तर प्रदेश में 46वां स्टोर है। इस स्टोर में सैनिटरीवेयर, फॉसेट्स, शॉवर्स तथा प्रीमियम हिंदवेयर इटालियन कलेक्शन सहित हिंदवेयर की विस्तृत उत्पाद श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। यहां ग्राहक नवीनतम डिजाइन, उन्नत तकनीकों और आधुनिक नवाचारों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और अनुभव करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।लोगों की बढ़ती आय और शहरी बुनियादी ढांचे में हो रहे सुधारों के समर्थन से प्रयागराज में आवासीय विकास में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इसके परिणामस्वरूप आधुनिक होम फिटिंग्स और उच्च गुणवत्ता वाले स्नानघर की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे समय में शहर में हिंदवेयर के पहले ब्रांड स्टोर की शुरुआत ग्राहकों की इस बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में एक उपयुक्त कदम है, जो उन्हें समकालीन बाथवेयर समाधानों तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा।इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए निरुपम सहाय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृ बाथ एवं टाइल्स, हिंदवेयर लिमिटेड, ने कहा, प्रयागराज में हमारे पहले ब्रांड स्टोर का लॉन्च हमारी रिटेल विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शहर में आधुनिक और सोच-समझकर डिजाइन किए गए घरों की ओर स्पष्ट रुझान दिखाई दे रहा है। यह स्टोर ग्राहकों को एक ही स्थान पर हमारे संपूर्ण नवाचारों की श्रृंखला को देखने और समझने का अवसर देगा। हमारा उद्देश्य ऐसे भरोसेमंद स्थान बनाना है, जहां ग्राहक हमारे उत्पादों को देख-परख सकें और अपने घरों के लिए सही निर्णय ले सकें।पूरे भारत में मजबूत उपस्थिति के साथ, हिंदवेयर के पास 35,000 से अधिक सक्रिय रिटेल टचपॉइंट्स, 700 से अधिक जिलों में 500़ डिस्ट्रीब्यूटर्स, और 575 से अधिक रणनीतिक रूप से स्थित ब्रांड स्टोर्स हैं। इस व्यापक रिटेल नेटवर्क को 70 जिलों में फैले 1,090 से अधिक तकनीशियनों वाले समर्पित आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है। हिंदवेयर मेट्रो शहरों में 24 घंटे और अन्य क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर त्वरित टर्न अराउंड टाइम के साथ सेवा सुनिश्चित करता है।